रेलगाड़ी पर पाइप गिरा, 6 घायल (लीड-1)
मध्य रेलवे और ग्रेटर मुंबई नगर निगम (एमसीजीएम) के अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में किसी के मारे जाने की तत्काल कोई खबर नहीं है।
इस हादसे के दो घंटे बाद तक रेलगाड़ी के चालक रामचंद्रन इंजन में फंसे रहे। रेलवे का एक बचाव व राहत दल एवं एमसीजीएम का अग्निशमन विभाग पटरी से मलबा हटाने में जुटा है। स्थिति सामान्य होने तक इस पाइपलाइन में आपूर्ति रोक दी गई है।
पटरी के साफ होने तक सभी उपनगरीय रेल सेवाओं को स्थगित कर दिया गया है। पुणे, कोलकाता और चेन्नई क्षेत्र की लंबी दूरी की रेलसेवाओं पर भी इस हादसे का असर पड़ा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications