प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ से मुलाकात शनिवार को
थाईलैंड के हुआ हिन रवाना होने से पहले नई दिल्ली में जारी एक बयान में प्रधानमंत्री ने कहा कि वने उन सात पूर्वी एशियाई देशों के नेताओं में से हैं जिनसें वह द्विपक्षीय बातचीत करने वाले हैं।
प्रधानमंत्री ने यह नहीं बताया कि यह मुलाकात किस समय होगी लेकिन राजनयिकों का कहना है कि यह मुलाकात शनिवार को हो सकती है।
सीमा विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच जारी आरोपों-प्रत्यारोपों के बाद पहली बार दोनों देशों के नेताओं की यह बैठक होने वाली है। चीन ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अरुणाचल प्रदेश यात्रा पर एतराज जताया था। तिब्बतियों के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा के भी नवंबर में प्रस्तावित अरुणाचल दौरे का विरोध पर वह विरोध प्रकट कर चुका है।
भारतीय अधिकारियों का कहना है कि दलाई लामा देश के किसी भी हिस्से की यात्रा करने के लिए स्वतंत्र हैं। भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में चलाई जाने वाली परियोजनाओं में चीन के शामिल होने के फैसले पर भी कड़ा ऐतराज जताया है। भारत का कहना है कि चीन का ऐसी परियोजनाओं में शामिल होना देशों के देशों के संबंधों पर नकारात्मक असर डालेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications