पाकिस्तान में 2 तालिबानी कमांडर गिरफ्तार
दोनों कमांडरों की शिनाख्त इकबाल और गुल मोहम्मद के रूप में की गई है। वे दोनों फैसलाबाद के हैं। डॉन ने वरिष्ठ अधिकारियों के हवाले से खबर दी है कि इन दोनों को सप्ताह के आरंभ में गिरफ्तार किया गया था।
अधिकारियों ने बताया कि वे तहरीक-ए तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी)शूरा के सदस्य हैं। शूरा 40 आतंकवादी कमांडरों की परिषद है जो पाकिस्तान में तालिबानी गतिविधियों का समन्वय करती है।
अधिकारियों का दावा है कि दोनों पंजाब में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देते थे और दक्षिणी वजीरिस्तान में तालिबानी सरगनाओं के संपर्क में रहते थे। पुलिस का दावा है कि ये गिरफ्तारियां खुफिया अधिकारियों ने टेलीफोन पर पकड़ी गई बातचीत के आधार पर की गई।
सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि पंजाब में इस वर्ष हुई ज्यादातर आतंकवादी गतिविधियों के पीछे इन्हीं दोनों का हाथ था।
इस बीच पंजाब सरकार ने पंजाबी तालिबान में वृद्धि की खबरों को गलत बताया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications