दिल्ली और आसपास के इलाकों में भूकंप के हल्के झटके
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग(आईएमडी) के अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राजधानी या आसपास के इलाकों से किसी तरह का के नुकसान की खबर नहीं है।
आईएमडी अधिकारियों ने बताया कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई और भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदकुश पर्वत पर था।
आईएमडी निदेशक (भूकंप विज्ञान) जे.जे. गौतम ने आईएएनएस को बताया," हिंदुकुश क्षेत्र में भूकंप संबंधी गतिविधियों के कारण दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भविष्य में भी दिल्ली और आसपास के इलाकों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए जा सकते हैं।"
दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया, " हमें कंपन के बाद कोई आपातकालीन बचाव की कॉल नहीं आई।" आईएमडी अधिकारियों के अनुसार दिल्ली भूकंप के लिहाज से संवेदनशील जोन है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications