उप्र में शिक्षक पर दुष्कर्म का आरोप
पुलिस के अनुसार जिले के बड़ौत इलाके स्थित निजी विद्यालय डी.एस.पब्लिक स्कूल में शिक्षक किरण पाल ने गुरुवार को कक्षा छह के एक छात्र के साथ अपने घर में दुष्कर्म किया।
बागपत के पुलिस उपाधीक्षक अनिल ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि चिकित्सीय जांच में छात्र के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर फरार शिक्षक किरण पाल के खिलाफ मामला दर्जकर उसकी तलाश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications