गिलानी के आह्वान पर शोपियां में बंद
बंद के कारण दुकानें, शैक्षणिक संस्थान और बैंक बंद रहे। उल्लेखनीय है कि शोपियां में दो युवतियों के साथ दुष्कर्म और उनकी हत्या के मामले में न्याय मिलने में हो रहे कथित विलंब के विरोध स्वरूप गिलानी ने बंद का आह्वान किया है।
बंद की वजह से शोपियां में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि यहां कानून-व्यवस्था की स्थिति बरकरार रहे।
गिलानी ने पिछले सप्ताह एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि वह शुक्रवार को शोपियां में लोगों को संबोधित करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications