आईटीसी का शुद्ध लाभ 25.81 फीसदी बढ़ा
शुक्रवार को कंपनी द्वारा दी गई नियामकीय जानकारी के मुताबिक समीक्षाधीन अवधि में कंपनी की कुल आय 11.08 फीसदी बढ़ कर 4,413.72 करोड़ रुपये हो गई है जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी की कुल आय 3,973.12 करोड़ रुपये थी।
सिगरेट के कारोबार से आईटीसी का शुद्ध राजस्व बढ़ कर 2,199.69 करोड़ रुपये हो गया जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 1,812.09 करोड़ रुपये था।
उपभोक्ता वस्तुओं (एफएमसीजी) का कारोबार पिछले साल की समान
अवधि के 2,569.54 करोड़ रुपये से बढ़ कर 3,063.02 करोड़ रुपये हो गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications