नक्सलियों ने पुजारी को जान से मारने की धमकी दी
'निखिल उत्तकल मठ-मंदिराधिश सेवासंघ' के अध्यक्ष स्वामी अरुपानंद ने कहा कि नक्सलियों ने उन्हें पत्र लिखकर धमकी दी है कि विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के दिवंगत नेता स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती की तरह उनकी हत्या कर दी जाएगी।
अरुपानंद ने इस संबंध में पुलिस अधिकारियों को सूचित कर दिया है और सुरक्षा की मांग की है। पुलिस निरीक्षक तपन के. मोहंती ने कहा कि अरुपानंद के घर के चारों ओर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
अरुपानंद ने आईएएनएस से कहा, "मुझे हाल ही में डाक के जरिए उड़िया में एक पत्र मिला। पत्र के अनुसार स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती की तरह वे मेरी हत्या कर देंगे।"
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 23 अगस्त को कथित तौर नक्सलियों ने स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती और उनके चार सहयोगियों की हत्या कर दी थी जिसके बाद इस क्षेत्र में सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications