कांग्रेस ने हरियाणा में सरकार बनाने का दावा पेश किया (लीड-1)
कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष फूलचंद मुल्लाना ने पार्टी और छह निर्दलीय विधायकों के समर्थन पत्र के साथ राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया से भेंट कर सरकार बनाने का यह दावा पेश किया।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को 40 सीटों पर जीत मिली है जबकि इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) 31 सीटें जीतने में सफल रहा है। हरियाणा जनहित कांग्रेस (हजकां) को छह सीटें और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को चार सीटें मिली हैं। शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने एक-एक सीट पर कब्जा जमाया है। अन्य सात सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications