यूपी में होगी 2 लाख पुलिसकर्मियों की भर्ती
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए मुख्यमंत्री मायावती ने राज्य में दो लाख पुलिसकर्मियों की भर्ती का ऐलान किया है। पुलिस मेमोरियल डे पर भाषण देते हुए कहा कि भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 2,04,021 कांस्टेबल भर्ती किए जाएंगे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की अध्यक्षता में भर्ती बोर्ड का गठन किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि पुलिसकर्मियों के वेतन बढ़ाने की प्रक्रिया भी चल रही है।
मायावती ने उत्तर प्रदेश पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि पिछले ढाई साल में पुलिस फोर्स ने नई ऊंचाईयां कायम की हैं। घनश्याम केवट जैसे कुख्यात का एंकाउंटर एक बड़ी उपलब्धि रही है। इसके अलावा कानून व्यवस्था को बनाए रखने में भी पुलिस को अच्छी सफलता मिली।
पुलिस फोर्स के आधुनिकीकरण के लिए मायावती ने 245 करोड़ रुपए की धनराशि देने की घोषणा की। इसके अलावा 30 करोड़ रुपए पुलिसकर्मियों के उत्थान के लिए दिए।













Click it and Unblock the Notifications