ऑनलाइन हो सकती है एआईईईई परीक्षा
नई
दिल्ली। मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल अब भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के बाद अब अन्य प्रौद्योगिकी संस्थानों की प्रवेश प्रक्रिया में बदलाव करने में जुट गए हैं। सिब्बल अब तकनीकी संस्थानों में एआईईईई के जरिए दाखिले की प्रक्रिया और पाठयक्रम में बदलाव करने की तैयारी में हैं। id="toptextpromo">सिब्बल
ने ऑल इंडिया इंजीनियरिंग इंट्रेंस इग्जाम (एआईईईई) की प्रक्रिया में बदलाव के लिए एक समिति का गठन किया है। समिति में एनआईटी इलाहाबाद, कालीकट और आगरतला, त्रिच्चि, सूरतकल और वारंगल के निदेशकों को शामिल किया गया है। समिति के गठन से पहले हुई बैठक में एआईईईई की परीक्षा को ऑनलाइन करने पर विचार किया गया। हालांकि इस पर अंतिम निर्णय समिति की रिपोर्ट के बाद ही लिया जाएगा। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>सिब्बल
ने समिति से खासतौर से कहा है कि वो एआईईईई में कोचिंग संस्थानों की बढ़ती भूमिका पर अपनी रिपोर्ट पेश करें। उन्होंने जनवरी से पहले रिपोर्ट मांगी है। हालांकि सिब्बल ने पिछले सप्ताह इस बात पर विशेष बल दिया था कि देश भर में प्री इंजीनियरिंग के नाम पर चल रहे कोचिंग संस्थानों पर लगाम कसी जाएगी। यह कमेटी उसी की पहल है।











Click it and Unblock the Notifications