मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे पहुंचा सेंसेक्स

सुबह करीब 10.10 बजे प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 55.11 अंकों की गिरावट के साथ 16954.06 पर जबकि निफ्टी सूचकांक 15.30 अंक गिरकर 5048.30 पर कारोबार कर रहा था।
बैंकिंग, कैपिटल गुड्स में गिरावट
इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 22.37 अंकों की बढ़त के साथ 17031.54 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक 0.25 अंक की मामूली गिरावट के साथ 5063.35 पर खुला।
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई के आईटी, टीईसीके और एफएमसीजी सूचकांक को छोड़कर अन्य सभी सूचकांकों में कमजोरी का रुख है। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, बैंकिंग, कैपिटल गुड्स और तेल-गैस सूचकांकों में सबसे ज्यादा गिरावट दिख रही है। टाटा मोटर्स, लार्सन एंड टुब्रो, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति सुजुकी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसीसी और टाटा स्टील में भी 1% से अधिक की गिरावट है।












Click it and Unblock the Notifications