भारत हमें कमजोर नहीं समझे: पाक

मीडिया से बातचीत के दौरान मलिक ने कहा, "भारत हर तीसरे महीने हमले की धमकी देता है। हम परमाणु शक्ति संपन्न देश हैं और हम कमजोर नहीं हैं। हमें मालूम है कि कैसे जवाब दिया जाता है।"
सईद पर फिर पुराना राग अलापा
मुंबई में पिछले वर्ष हुए आतंकवादी हमलों के संबंध में मलिक ने कहा, "मैंने भारतीय प्रधानमंत्री से कहा है कि यदि उनके पास मुंबई हमले जैसी घटनाओं के बारे में और सूचनाएं हैं तो वह इसे पाकिस्तान के साथ बांटे। हम ऐसी सूचनाओं पर नजर रखेंगे और 48 घंटे में उत्तर देंगे, लेकिन यदि भारत हमारे साथ सूचनाएं नहीं बांटता है तो ऐसी किसी भी घटना के लिए वह खुद जिम्मेदार होगा।"
मलिक ने कहा कि यदि लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक हाफिज सईद दोषी पाया जाता है तो पाकिस्तान उसके खिलाफ जरूर कार्रवाई करेगा।












Click it and Unblock the Notifications