चुनाव परिणामः सवाल आपके, जवाब हमारे
तीन राज्यों के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है और हमारे पाठकों के सवाल आने लगे हैं. पहला सवाल है रईस अहमद का जो जानना चाहते हैं कि जाति और धर्म पर आधारित मतदान का सिलसिला क्या कभी ख़त्म हो पाएगा...मतदाताओं की सोच बदलने के लिए क्या तरीक़ा अपनाया जाना चाहिए.
इसका जवाब दे रहे हैं बीबीसी हिंदी प्रमुख अमित बरुआः मुझे फ़िलहाल तो मुश्किल लगता है. यह हमारी धारणाएँ बहुत पहले से बनी हुई हैं और इनका बदलना कोई बहुत आसान काम नहीं है. लेकिन प्रयत्न जारी रहने चाहिए और सभी प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों को यह कोशिश करनी चाहिए कि इन मुद्दों से ऊपर उठ कर देश के बारे में सोचें.


Click it and Unblock the Notifications