विधानसभा चुनाव: तीनों राज्यों में कांग्रेस आगे

महाराष्ट्र में गुरुवार सुबह सभी 288 विधानसभा सीटों पर मतगणना शुरू हुई। यहां 267 केंद्रों पर वोटों की गिनती हो रही है। विधानसभा चुनाव में 211 महिलाओं सहित 3,559 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां के शुरुआती रुझान की बात करें तो कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन 141 सीटों पर आगे है, वहीं भाजपा-शिवसेना 100 सीटों पर और मनसे 12 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य दल 35 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
हरियाणा में 32 सीटों पर कांग्रेस आगे
हरियाणा में 90 में से 71 सीटों पर मतगणना शुरू हुई, जिसमें कांग्रेस 32 सीटों पर आगे है। वहीं भाजपा 6, आईएनएलडी 21 और अन्य 13 सीटों पर आगे चल रहे हैं। राज्य में 90 मतगणना केंद्रों पर हो रही है। यहां 90 विधानसभा सीटों के लिए 68 महिलाओं सहित 1,222 उम्मीदवार मैदान में हैं।
वहीं अरूणाचल प्रदेश में भी कांग्रेस का बोलबाला दिख रहा है। यहां पर 60 में से 57 सीटों पर मतगणना आरंभ हुई है। यहां 154 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। यहां कांग्रेस 13 सीटों पर आगे है, जबकि भाजपा 7 और अन्य 13 सीटों पर आगे हैं। मुख्यमंत्री दोरजी खांडू सहित तीन उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए हैं।
ताजा रुझानों के लिए दैट्स हिंदी के साथ बने रहें












Click it and Unblock the Notifications