सतर्क रहें भारतीय सुरक्षाबल: एंटनी

AK Antony
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री एके एंटनी ने कहा है कि पड़ोस में बदतर होते सुरक्षा हालात के बीच भारतीय सुरक्षा बल किसी भी खतरे का सामना करने के लिए हमेशा तैयार है। उन्‍होंने सुरक्षा बलों से कहा कि वे सतर्क रहें।

नई दिल्ली में गुरुवार को नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए एंटनी ने कहा, "सशस्त्र बल हमेशा अपनी तैयारियों की समीक्षा करते रहते हैं। जब भी जरूरत पड़ेगी, वे किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार हैं। "

पड़ोसी देशों में हालात नाजुक

एंटनी ने कहा, "हमारे सशस्त्र बल सुरक्षा संबंधी किसी भी खतरे से निपटने को तैयार हैं।" प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा अफगानिस्तान और पाकिस्तान की मौजूदा स्थिति को देखते हुए सुरक्षा बलों को सर्तक करने संबंध में एंटनी ने कहा, "उन्होंने सुरक्षा बलों को अपने तरीके से सर्तक रहने के लिए कहा है।"

रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान में बढ़ते आतंकवादी हमलों और अफगानिस्तान में तालिबान के बढ़ते खतरे की विशेष रूप से उल्लेख करते हुए ये बातें कही। उल्लेखनीय है कि एंटनी ने पहले भी कहा था कि पाकिस्तान में आतंकवाद जिस तेजी से पांव पसार रहा है, वह बेहद चिंताजनक है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+