इस्‍लामाबाद में ब्रिगेडियर को गोलियों से भूना

Pakistan map
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी पिछले एक सप्‍ताह से आतंकियों के निशाने पर लगातार बनी हुई है। पहले आत्‍मघाती हमले, फिर विश्‍वविद्यालय में विस्‍फोट और अब ताबड़तोड़ गोलीबारी। गुरुवार को इस्लामाबाद में दो अलग-अलग वारदातों में सेना के दो ब्रिगेडियरों की हत्‍या कर दी गई।

पहली वारदात एक अदालत में हुई जहां एक आत्मघाती हमलावर ने ब्रिगेडियर समेत दो सैन्‍यकर्मियों को गोलियों से भून डाला। इस दौरान हमलावरों और पुलिस के बीच गोलीबारी भी हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आत्मघाती हमलावर चादर ओढ़े अदालत पहुंचा था। परंतु सतर्क पुलिसकर्मियों ने हमलावर पर गोलीबारी शुरू कर दी। हमलावर भाग निकलने में सफल रहा।

ऐसे हुई पहले ब्रिगेडियर की मौत

इससे पहले गुरुवार सुबह सेना के एक ब्रिगेडियर और उनके चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दौरान एक जवान भी घायल हो गया। यह घटना इस्लामाबाद के जी-11 सेक्टर में हुई जहां सेना के अधिकारी रहते हैं। एक मोटरसाइकिल पर सवार दो बंदूकधारियों ने इस इलाके से गुजर रही सेना की जीप पर हमला किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमले में ब्रिगेडियर मोईन मारे गए।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावरों की उम्र 22 से 25 वर्ष के बीच रही होगी। वे वारदात को अंजाम देने के बाद भाग निकलने में कामयाब रहे। इस्लामाबाद में बीते मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय इस्लामी विश्वविद्यालय में हुए दो आत्मघाती हमलों में सात लोग मारे गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+