हरियाणा विधानसभा चुनाव : जीत की ओर बढ़ रही कांग्रेस (लीड-2)
रुझानों के मुताबिक कांग्रेस एक बार फिर राज्य की सत्ता में वापसी करती नजर आ रही है। ये रूझान हालांकि वैसे नहीं है जैसा कि पार्टी के नेताओं ने अनुमान लगाया था।
मतगणना के करीब चार घंटे बाद कांग्रेस 45 सीटों पर बढ़त बनाए हुई थी। फरवरी 2005 में हुए विधानसभा चुनाव पार्टी ने 67 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
राज्य में मुख्य विपक्षी इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) का प्रदर्शन अपेक्षा से बेहतर नजर आ रहा है। उसने 25 सीटों पर बढ़त बनाए हुई है। वर्ष 2005 में पार्टी ने केवल नौ सीटों पर जीत दर्ज की थी।
गुरुवार सुबह से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 90 केंद्रों पर मतगणना शुरू हुई। यहां 13 अक्टूबर को नई सरकार के गठन के लिए मतदान हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications