लागत में कटौती से पहले एयर इंडिया को मदद नहीं : पटेल
नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने जीओएम की बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया कि एयर इंडिया के कर्मचारियों और प्रबंधन को पहले एक उचित लागत कटौती योजना के साथ आना चाहिए।
पटेल ने कहा, "जीएमओ द्वारा कोई निर्णय नहीं लिया गया है। जब तक एयर इंडिया के कर्मचारी लागत कटौती और राजस्व बढ़ोतरी की एक कारगर योजना के साथ सामने नहीं आते, तब तक सरकार किसी मदद का प्रस्ताव नहीं कर सकती।"
पटेल ने कहा कि जीएमओ जल्द ही दोबारा बैठक करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications