जम्मू के पास 3 हिजबुल आतंकी ढेर

पुलिस महानिरीक्षक (जम्मू क्षेत्र) अशोक गुप्ता ने संवाददाताओं को बताया, "मारे गए आतंकियों में आतंकी संगठन, हिजबुल मुजाहिदीन का जिला कमांडर मुश्ताक अहमद उर्फ मकसूद भी शामिल है।" गुप्ता ने कहा कि मकसूद इलाके में कई आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा था।
दो एके-47 बरामद
मुठभेड़ में मारे गए दो अन्य आतंकियों की पहचान मोहम्मद रफीक और मोहम्मद इर्शाद के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक खुफिया सूचना के आधार पर सेना और पुलिस के जवानों ने माहरे के जंगलों में संयुक्त अभियान चलाया जहां हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी छिपे हुए थे।
मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। माहरे जम्मू से लगभग 150 किलोमीटर उत्तर में है। गुप्ता ने बताया, "तलाशी अभियान के दौरान दो एके-47 राइफलें, एक पिस्तौल, तीन गोले और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications