महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने कहा, सरकार बनाएंगे (लीड-1)

राज्य की 288 सदस्यीय विधानसभा के सभी सीटों पर जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस और उसकी सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) 126 सीटों पर जबकि मुख्य विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) व उसकी सहयोगी शिव सेना 99 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है।

राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) मुंबई में शानदार प्रदर्शन करती हुए नजर आ रही है जिसे कभी शिव सेना का गढ़ माना जाता था।

राज्य की 125 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने वाली मनसे 16 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने पत्रकारों से कहा कि वह सरकार बनाने के प्रति 'पूरी तरह आश्वस्त' हैं। इस बीच रुझानों से उत्साहित कांग्रेसी कार्यकर्ता राजधानी दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास के बाहर खुशी मनाते देखे गए।

पिछले साल मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों के बाद राज्य की कमान संभालने वाले चव्हाण ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी।

बढ़त बनाने वाले प्रमुख उम्मीदवारों में अशोक चव्हाण और कांग्रेसी नेता नारायण राणे, पूर्व मुख्यमंत्री सुशील शिंदे की बेटी प्रणीति शिंदे, विलासराव देशमुख के बेटे अमित देशमुख, राकांपा के उपमुख्यमंत्री छगन भुजबल और जयंत पाटिल शामिल हैं।

इस बीच भाजपा की नेता स्मृति ईरानी ने स्वीकार कि पार्टी के अनुमान के मुताबित स्थिति नहीं है। उन्होंने कहा, "हम कठिन समय से गुजर रहे हैं।" लेकिन उन्होंने कहा कि कई ऐसे मुद्दे हैं जिसपर विचार करना होगा।

उधर, महाराष्ट्र भाजपा के सचिव विनोद तावडे ने कहा कि शिव सेना और भाजपा आत्ममंथन करेंगे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कहा कि पार्टी को हार स्वीकार कर भविष्य की ओर देखना चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+