इस्लामाबाद में वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और चालक की हत्या
इस्लामाबाद में बीते मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय इस्लामी विश्वविद्यालय में दो आत्मघाती हमलों के बाद हाल के दिनों में यहां यह तीसरा हमला है। मंगलवार के हमलों में सात लोग मारे गए थे।
समाचार चैनल जियो टीवी के मुताबिक गुरुवार की घटना इस्लामाबाद के जी-11 सेक्टर में हुई जहां सेना के अधिकारी रहते हैं। एक मोटरसाइकिल पर सवार कुछ बंदूकधारियों ने इस इलाके से गुजर रही सेना की जीप पर हमला किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमले में ब्रिगेडियर मोईन मारे गए।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावरों की उम्र 22 से 25 वर्ष के बीच रही होगी। वे वारदात को अंजाम देने के बाद भाग निकलने में कामयाब रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications