न्यूजीलैंड में भारतीय मूल के शिक्षाविदों को प्रतिष्ठित शोधवृत्ति
यूनीवर्सिटी ऑफ वैकेटो की प्रिया कुरियन और देबाशीष मुंशी को 'रॉयल सोसाइटी ऑफ न्यूजीलैंड' ने उनकी परियोजना 'सस्टेनेबल सिटीजन' परियोजना के लिए 'मार्सडेन' शोधवृत्ति से सम्मानित किया।
इस शोधवृत्ति के तहत दोनों शिक्षाविदों को 560,000 डॉलर दिए गए। कुरियन विश्वविद्यालय में राजनीति शास्त्र की शिक्षिका हैं। वहीं मुंशी जनसंचार प्रबंधन विभाग में प्रमुख हैं।
कुरियन और मुंशी नई और उभरती तकनीकों को लेकर काम कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications