महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : भाजपा ने हार स्वीकारी
मुंबई, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को महाराष्ट्र में यह कर अपनी हार कबूल कर ली कि भाजपा-शिवसेना गठबंधन को इस बारे में मंथन करने की जरूरत है कि वह 13 अक्टूबर के विधानसभा चुनावों में क्यों नाकाम रहे।
भाजपा की प्रदेश इकाई के सचिव विनोद तावड़े ने कहा कि शिव सेना और भाजपा काफी आत्ममंथन करेंगे।
भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रमुख नितिन गडकरी ने कहा कि पार्टी को हार स्वीकार कर भविष्य की ओर देखना चाहिए।
दोनों नेताओं ने मीडियाकर्मियों से गुरुवार सुबह अलग-अलग उस समय बातचीत की जब शुरूआती रुझानों में यह संकेत मिल रहा था कि कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस (राकांपा)गठबंधन महाराष्ट्र में फिर से सत्ता वापसी कर सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications