इरेडा ने 11.25 करोड़ रुपये का लाभांश दिया
कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक देवाशीष मजूमदार ने गुरुवार को यहां एक कार्यक्रम में केन्द्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री डॉ़ फारूख अब्दुल्ला को यह चेक भेंट किया। इरेडा को उसकी उपलब्धी के लिए बधाई देते हुए डॉ़ अब्दुल्ला ने कहा कि कंपनी ने पहली बार दहाई अंकों में लाभांश अर्जित किया है। इस अवसर पर नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा सचिव दीपक गुप्ता भी मौजूद थे।
वित्त वर्ष 2008-09 के दौरान इरेडा का प्रदर्शन सरकार के साथ हुए समझौते के तहत बेहतर रहा है। कंपनी ने 1489़ 93 करोड़ रुपये ऋण प्रतिबद्घता वाली 47 परियोजनाएं मंजूर कीं। ऋण प्रतिबद्घता राशि में यह 80़ 35 फीसदी वृद्घि है। इरेडा ने 770़ 95 करोड़ रुपये वितरित किए यानी इसमें भी 30़25 फीसदी की वृद्घि हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications