पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम पर अमेरिका की कड़ी नजर
क्लिंटन ने अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ पीस थिंक टैंक में अप्रसार के मुद्दे पर बुधवार को अपने एक संबोधन में कहा, "लेकिन वाशिंगटन यह कतई नहीं समझता कि पाकिस्तानी सैन्य मुख्यालय सहित हाल में पाकिस्तान में हुए आतंकी हमले परमाणु हथियारों पर नियंत्रण करने या वहां तक पहुंचने का खतरा खड़ा करते हैं।"
क्लिंटन ने कहा, "फिर भी हमने ढेर सारे प्रश्नों को पूछ कर अपने विचारों को जाहिर कर दिया है और इन चरमपंथियों के खिलाफ पाकिस्तान सरकार के साहसपूर्ण प्रयासों में हम मदद कर रहे हैं।"
पाकिस्तान के परमाणु हथियारों की सुरक्षा और कुख्यात ए.क्यू. खान के जरिए परमाणु प्रसार को लेकर ओबामा प्रशासन की चिंताओं को रेखांकित करते हुए क्लिंटन ने कहा, "ये दोनों चिंताएं हमारे बीच हो रहे हर आदान-प्रदान में शामिल हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications