अब भारत की नजर मानव अंतरिक्ष यान पर
संयुक्त राष्ट्र में 'बाहरी अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण इस्तेमाल में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग' विषय पर विशेष चर्चा में भाग लेने पहुंचे भारतीय सांसद अली अनवर अंसारी ने बुधवार को कहा, "इंड टू इंड अंतरिक्ष कार्यक्रम में सफलता हासिल कर लेने के बाद हम 'अंतरिक्ष के खोज कार्यक्रम' के चरण में प्रवेश कर रहे हैं ताकि आंतरिक सौर प्रणाली के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के अलावा बाह्य सौर प्रणाली के बारे में खोज की क्षमता हासिल की जा सके।"
उन्होंने कहा कि ग्रहों के लिए मिशन भेजकर बाह्य अंतरिक्ष के बारे में खोज का कार्यक्रम चंद्रयान-2 में शामिल होगा।
अंसारी ने कहा, "भारत मानव अंतरिक्ष यान को लेकर भी विभिन्न स्तरों पर चर्चा कर रहा है। " उन्होंने विकासशील देशों से अपील करते हुए कहा कि वे अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत के अनुभव का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में चंद्रयान के माध्यम से भारत ने अंतरिक्ष की खोज में काफी महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की है।
संयुक्त राष्ट्र के कार्यक्रम में एशिया प्रशांत क्षेत्र के 31 देशों के 824 विद्वानों और 17 अन्य देशों के 27 विद्वानों ने हिस्सा लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications