सड़क हादसे में 6 की मौत
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह दमोह जिले के पटेरा क्षेत्र का पटेल परिवार बुलैरो से मैहर दर्शन करने जा रहा था। सतना जिले के अमदरा थाना क्षेत्र में झुकेही के पास विपरीत दिशा से आ रहे टैंकर से उसकी जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में पटेल परिवार के छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
अमदरा थाने के अनुसार मरने वालों में तीन महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। घायलों को कटनी के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications