तीसरी तिमाही में 8.9 फीसदी रही चीन की विकास दर
चीन के राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के मुताबिक पहली और दूसरी तिमाही में विकास की दर क्रमश: 6.1 फीसदी और 7.9 फीसदी रही।
एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ब्यूरो के प्रवक्ता ली जियावचाओ ने कहा कि वर्ष के पहले नौ महीनों के दौरान चीन का कुल सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 31.8 खरब डॉलर रहा।
उन्होंने कहा कि वैश्विक मंदी से निपटने के लिए चीन की सरकार ने कई नीतियों को लागू किया था, जिसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिला है और चीन की अर्थव्यवस्था समेकित विकास की पटरी पर लौट चुकी है।
ली ने कहा, "वर्तमान में चीन की अर्थव्यवस्था स्थायित्व और आगे बढ़ने के कठिन दौर में है। पूर्ण आर्थिक सुधार के लिए आधार के समेकित होने की जरूरत है। विदेशों में मांग अब भी कमजोर है और घरेलू बाजार को बढ़ाना और आर्थिक संरचना को समायोजित करना अब भी एक मुश्किल काम है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications