भारत व चीन बातचीत के जरिए सुलझाएंगे सीमा विवाद : मीरा कुमार
मीरा कुमार ने चीन के नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की विदेशी मामलों की समिति के उपाध्यक्ष झा पीक्सिन के साथ जेनेवा में आयोजित बैठक के दौरान कहा, "भारत सीमा मुद्दों को शांतिपूर्ण बातचीत के जरिए तथा निष्पक्ष, उचित व आपस में स्वीकार्य तरीके से सुलझाने को प्रतिबद्ध है।"
मीरा कुमार बुधवार को समाप्त हुई इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन की 121वीं बैठक में हिस्सा लेने के लिए जेनेवा में हैं।
मीरा कुमार ने वर्ष 2010 की बैठक के लिए एशिया-प्रशांत भू-राजनैतिक समूह के अध्यक्ष की जिम्मेदारी झा से ग्रहण की। एशिया-प्रशांत समूह में क्षेत्र के 27 सदस्य देश शामिल हैं।
झा ने दोहराया कि दोनों पक्षों ने कहा है कि सीमा मुद्दों का समाधान, सीमावर्ती इलाकों में शांति और सौहाद्र्र बनाए रखना दोनों देशों के हित में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications