भारत-नीदरलैंड के बीच सामाजिक सुरक्षा समझौता
इस अवसर पर रवि ने कहा कि इस समझौते से द्विपक्षीय संबंधों में मजबूती आएगी और इससे दोनों देशों के बीच सामाजिक सुरक्षा सहयोग में वृद्धि होगी।
सामाजिक सुरक्षा समझौता दोनों देशों के बीच पेशेवरों को आवागमन सुविधा का लाभ देगा। इस समझौते के तहत नीदरलैंड से भारत और भारत से नीदरलैंड आने-जाने वाले श्रमिकों को मेज़बान देश में 60 माह की अवधि के लिए सामाजिक सुरक्षा योगदान से छूट दी जाएगी। इन श्रमिकों पर विदेश में कार्य के दौरान भी अपने देश के ही सामाजिक सुरक्षा नियम लागू होंगे।
यह समझौता राष्ट्रीय जरूरतों को पूर्ण करने के उपरान्त ही प्रभाव में आएगा। सामाजिक सुरक्षा समझौते से दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ावा मिलेगा। भारत ने हाल ही में इसी तरह के समझौते बेल्जियम, फ्रांस, जर्मनी, स्विटजरलैंड और लक्जेमबर्ग के साथ भी किए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications