राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन नीति को कैबिनेट की मंजूरी
एक आधिकारिक बयान में यहां कहा गया है, "एनपीडीएम आपदा प्रबंधन कानून, 2005 के साथ सामंजस्य बिठा कर तैयार की गई है।" यह निर्णय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया।
बयान में कहा गया है, "एनपीडीएम के कार्यक्षेत्र में आपदा प्रबंधन के सभी पहलू शामिल होंगे। इनमें संस्थानिक, कानूनी और वित्तीय व्यवस्थाएं, आपदा रोकथाम, शमन व तैयारियां, तकनीकी-कानूनी व्यवस्थाएं, प्रतिक्रिया, राहत और पुनर्वास, पुनर्निर्माण व सुधार, क्षमता विकास, ज्ञान प्रबंधन और शोध व विकास जैसे क्षेत्र शामिल होंगे।"
इस नीति का लक्ष्य समुदाय, समुदाय आधारित संगठनों, पंचायती राज संस्थानों, स्थानीय इकाइयों और समाज को शामिल कर आपदा प्रबंधन के सभी संदर्भो में जवाबदेही और पारदर्शिता लाना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications