हरियाणा विधानसभा चुनाव : कांग्रेस को शुरुआती बढ़त (लीड-1)
मतगणना आरंभ होने के एक घंटे से अधिक गुजर जाने के बाद शुरुआती रुझानों में कांग्रेस आगे बनी हुई है। दूसरी ओर मुख्य विपक्षी इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) का प्रदर्शन अपेक्षा से अच्छा नजर आ रहा है।
समाचार लिखे जाने तक 78 सीटों के आए रुझानों के मुताबिक कांग्रेस 38 और इनेलो 19 सीटों पर आगे चल रही थी।
राज्य में गुरुवार सुबह से 90 मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हुई। यहां 13 अक्टूबर को नई सरकार के गठन के लिए मतदान हुआ था।
राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिए 68 महिलाओं सहित 1,222 उम्मीदवार मैदान में थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications