भाजपा नेतृत्व के दबाव में सांसद अर्गल मैदान से हटे
भारत स्काउट एवं गाइड की राज्य परिषद के लिए 24 अक्टूबर को मतदान होना है। सबसे प्रमुख पद राज्य मुख्य कमिश्नर के लिए भाजपा के दो सांसद जितेंद्र सिंह बुंदेला और अशोक अर्गल उम्मीदवार है। दोनों के बीच चल रही बयानबाजी से पार्टी की फजीहत हो रही थी।
इसी के चलते गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश संगठन मंत्री माखन सिंह की मौजूदगी में एक बैठक हुई जिसमें अर्गल को चुनाव न लड़ने की हिदायत दी गई।
नाम वापसी की तारीख निकल जाने के कारण राज्य मुख्य कमिश्नर पद के लिए 24 अक्टूबर को मतदान तो होगा, लेकिन अर्गल ने एक पत्र जारी कर बुंदेला को समर्थन दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications