अधिकारियों को दी थी नाव की खराब स्थिति की जानकारी: सैमुएल
गौरतलब है कि पिछले माह झील में नाव के पलट जाने से नाव में सवार 45 पर्यटकों की मौत हो गई थी।
नाव के चालक विक्टर सैमुएल ने कोच्चि में पत्रकारों को बताया," जब मैंने अधिकारियों को नाव की खराब हालत के बारे में बताया तो उन्होंने कहा कि नौका को सुरक्षा के मानकों के लिहाज से हरी झंडी दी गई है और मुझे इस मामले में ज्यादा दखल देने की जरूरत नहीं है। मैं इस दुर्घटना के लिए कतई जिम्मेदार नहीं हूं और अब अधिकारी दुर्घटना की सारी जिम्मेदारी मेरे सिर पर मढ़ कर मुझे बलि का बकरा बनाना चाहते हैं।"
इस बीच पुलिस दल केरल टूरिज्म डिपार्टमेंट कारपोरेशन (केटीडीसी) के प्रबंध निदेशक और अन्य अधिकारियों से पूछताछ करने की तैयार कर रही है।
युवक कांग्रेस के नाराज कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को केटीडीसी कार्यालय का घेराव किया और वे अध्यक्ष चेरियान फिलिप के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।
थेक्कडी नौका हादसे की जांच कर रही राज्य पुलिस की अपराध शाखा ने राज्य सरकार को सौंपी रिपोर्ट में केटीडीसी की कमियों का उल्लेख किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications