19 वें विधि आयोग को कैबिनेट की मंजूरी
सूचना व प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने कहा कि नए आयोग के कार्यो में वैश्वीकरण की वर्तमान मुहिम के साथ सामंजस्य रखने वाले उन कानूनों की पहचान करना शामिल है जो गरीबों पर असर डालते हैं।
सोनी ने कहा, "यह आयोग वर्तमान कानूनों का भी परीक्षण करेगा और उसके बाद अपनी सिफारिशें सौंपेगा।"
ज्ञात हो कि 18वें विधि आयोग का कार्यकाल 31 अगस्त 2009 को समाप्त हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications