बांग्लादेश में विस्फोट, 13 घायल
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अज्ञात हमलावरों ने बुधवार शाम को अवामी लीग के सांसद फजन नूर तापोश के वाहन को निशाना बनाकर बम फेंका, जब वह अपने कार्यालय से निकल रहे थे।
तापोश को प्रधानमंत्री शेख हसीना का करीबी माना जाता है। विस्फोट में कम से कम 13 लोग घायल हो गए। घायलों को ढाका के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।
बांग्लादेश पुलिस के प्रमुख नूर मोहम्मद ने कहा कि विस्फोट मामले की जांच की जा रही है। विस्फोट के बाद ढाका में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications