सिक्किम में 2 पर्वतारोहियों की मौत
पर्वतारोहण दल के एक सदस्य ने बुधवार को बताया कि सोमवार को बर्फ का ढेर गिर जाने से दोनों पर्वतारोहियों की मौत हुई। पर्वतारोहण से जुड़े संगठन 'चक्रम हाईकर्स-मुलुंड' द्वारा भेजे गए पांच सदस्यीय दल को 6,010 मीटर माउंट तिनचेन खंग पर्वत चोटी पर पहुंचना था।
इस संगठन की उपाध्यक्ष किरन देशमुख ने आईएएनएस को बताया कि इस दल के दो सदस्यों पराग पेंधरकर (46) और सदासिवन शेखर की मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications