मध्य प्रदेश में आईएएस अंजू बघेल निलंबित
राज्य शासन की ओर से गुरुवार को जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि बघेल के कटनी कलेक्टर रहते हुए गंभीर अनियमितताएं हुईं थीं, उसी के चलते उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
मालूम हो कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को ही जमीन घोटालों की जांच के लिए एक समिति गठित करने का ऐलान किया था और कहा था कि 30 सालों में हुए जमीन घोटालों की जांच होगी और दोषी बख्शे नहीं जाएंगे।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अंजू बघेल के कार्यकाल के दौरान कटनी में जनजाति वर्ग की जमीन सामान्य किए जाने और ट्रस्ट की जमीन पर हुए फैसलों पर सवाल उठे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications