मध्य प्रदेश में होगी 1500 पुलिसकर्मियों की वृद्धि
मुाख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि कम पुलिस बल वाले शहरी थाना क्षेत्रों में 1000, नक्सली गतिविधि वाले जिले बालाघाट में 350 और अन्य कायरें के लिए 150 कर्मियों एवं अधिकारियों की वृद्धि की जाएगी।
इस बैठक में चौहान ने कहा कि बढ़ती आबादी और मजबूत कानून व्यवस्था के लिए पुलिस बल में इजाफा समय की जरूरत है। सीमित जनसंसाधनों के बावजूद जन सुरक्षा के लिए पुलिस बल में वृद्धि की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications