देश में आएगी अक्षय ऊर्जा क्रांति: अब्दुल्ला
पारंपरिक ऊर्जा संसाधनों पर निर्भरता कम करने और पर्यावरण को हो रहे नुकसान को रोकने की दिशा में आगे कदम बढ़ाते हुए सरकार 14 नवंबर से पूरे देश में सौर मिशन शुरू करने जा रही है।
फारुक ने बुधवार शाम को आयोजित एक समारोह में कहा," 14 नवंबर को केंद्र सरकार पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिन के मौके पर सौर मिशन शुरू कर रही है।"
उन्होंने कहा," हमारा देश पेट्रोल, कच्चे तेल, कोयले का आयात करता है जिस पर अरबों रुपये खर्च होते हैं लेकिन देश में मौजूद अक्षय और पवन ऊर्जा के संसाधनों के भंडार का उपयोग अभी तक नहीं हुआ है। सरकार ने इन प्राकृतिक संसाधनों का दोहन करने का फैसला किया है। गैर-पारंपरिक ऊर्जा का उपयोग जलवायु परिवर्तन की समस्या का सबसे बेहतर समाधान है।"
उन्होंने कहा कि सरकार देश के हर घर में बड़े सौर पैनल वितरित करेगी जिससे देश का हर घर बिजली से रोशन हो सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications