संपत सिंह ने भजनलाल से लिया अपनी हार का बदला
सिंह हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) सरकार में वित्त मंत्री थे। इस वर्ष मई में हुए लोकसभा चुनाव में वह हिसार सीट से भजनलाल के मुकाबले मात्र 7,000 वोटों के अंतर से चुनाव हार गए थे।
अब विधानसभा चुनाव में सिंह ने भजनलाल की पत्नी और हरियाणा जनहित कांग्रेस (हजकां) के अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई की मां जसमा देवी को नालवा सीट से 10,900 वोटों से हराकर अपना पिछला हिसाब चुकता कर लिया है।
सिंह दो महीने पहले ही इनेलो से नाता तोड़ कर कांग्रेस में शामिल हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications