वाईएसआर मौत की जांच साजिश के कोण से चाहती आंध्र सरकार
पिछले माह 2 सितंबर को मुख्यमंत्री को ले जा रहा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। दुर्घटना में मुख्यमंत्री और चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी।
राज्य के गृह मंत्री पी. सबिता इंद्रा रेड्डी ने पत्रकारों को बताया कि सरकार सीबीआई को पत्र लिख कर साजिश के कोण से मामले की जांच करने का अनुरोध करेगी क्योंकि इस बात को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं कि क्या हेलीकॉप्टर का गिरना महज एक दुर्घटना थी।
गृह मंत्री ने वाई.एस.आर के पुत्र वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी के स्वामित्व वाले तेलगु दैनिक साक्षी और इसी नाम के टीवी चैनल की खबरों का उल्लेख किया। अखबार और चैनल ने अपनी खबरों में कहा है कि 2 सितंबर को हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना का कारण किसी यंत्र में तोड़ फोड़ हो सकती है।
गृह मंत्री कानून और व्यवस्था पर मुख्यमंत्री के. रोसैय्या की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications