हरियाणा सरकार के आधे मंत्री हारे
हुड्डा सरकार में मुख्यमंत्री के अलावा 10 मंत्री थे। इनमें से सात को कैबिनेट मंत्री का दर्जा था।
वित्त मंत्री बीरेन्द्र सिंह की हार कांग्रेस के लिए सबसे बड़ा झटका है। वह उचाना कलां सीट से इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के अध्यक्ष ओम प्रकाश चौटाला से महज 621 मतों से पराजित हुए। यह राज्य की सबसे महत्वपूर्ण सीट थी जिस पर सभी की निगाहें टिकी थी।
परिवहन मंत्री मांगेराम गुप्ता जींद से चुनाव हार गए हैं। उन्हें इनेलो के हरिचंद मिद्धा ने 7800 मतों से हराया।
तकनीकी शिक्षा मंत्री ए. सी. चौधरी भी फरीदाबाद सीट नहीं बचा सके। उन्हें निर्दलीय उम्मीदवार शिवचरण तेजपाल ने 7875 मतों से हराया।
उद्योग मंत्री लक्ष्मण दास अरोरा भी सिरसा से हार गए हैं। वह तीसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी उनके लिए प्रचार किया था। निर्दलीय उम्मीदवार गोपाल कांदा ने उन्हें पराजित किया।
सहकारिता राज्यमंत्री मीना मंडल निलोखरी सीट से इनेलो के मामूराम से 16,723 मतों से पराजित हुईं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications