चालक दल के 24 भारतीय सदस्यों के साथ जहाज का अपहरण
जहाजरानी महानिदेशालय (डीजीसी) के अनुसार एम.वी. खालिक जहाज चालक दल के 26 सदस्यों के साथ रूस के नोवोरॉकिस्क से मोंबासा की यात्रा पर था। जहाज में अनाज लदा हुआ है।
मोंबासा से 720 नॉटिकल मील पूर्व में जहाज का अपहरण कर लिया गया।
कैप्टन से मिली जानकारी के अनुसार जहाज का अपहरण कम से कम तीन समुद्री लुटेरों ने किया है। जहाज पर 35 हजार मीट्रिक टन गेहूं लदा है।
सूचना मिलने के बाद नैरोबी स्थित भारतीय उच्चायोग मामले की जांच कर रहा है।
डीजीसी के मुताबिक भारतीय तटरक्षक बल और अन्य समुद्री सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है।
मुंबई में जहाज के प्रबंधकों को चालक दल के सदस्यों और उनके परिजनों के ब्योरे सहित अपहृत किए गए सदस्यों की स्थिति के बारे में एक सूची जारी करने का निर्देश दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications