महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में औंधे मुंह गिरे अंडरवर्ल्ड डॉन

अपने समर्थकों के बीच डैडी के नाम से चर्चित गवली भायखला सीट से कांग्रेस के मधु चह्वाण से चुनाव हार गए हैं। इस तरह विधानसभा में दूसरी बार पहुंचने का गवली का सपना पूरा नहीं हो पाया है। दूसरी ओर चार बार विधायक रह चुके कालानी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी कुमार इलानी से चुनाव हार गए हैं।

चह्वाण और इलानी ने एक तरह से गवली और कालाणी से अपनी पिछली हार का बदला चुकाया है।

गवली और कालाणी राजनीति में आने से पहले हत्या, अपहरण व फिरौती जैसे कई सारे गंभीर आरोपों का सामना कर चुके हैं।

विधायक बनने के पहले दोनों जेल में बंद थे। गवली ने वर्तमान चुनाव भी जेल के अंदर से अखिल भारतीय सेना (एबीएस) के टिकट पर लड़ा है।

गवली चुस्त सुरक्षा के बीच दक्षिण मुंबई की दगड़ी चाल में रहता है। अपने चारों ओर चुस्त किलेबंदी के बावजूद वह दिवंगत पुलिस अधिकारी विजय सालस्कर के लिए लगातार खतरा पैदा करता रहा।

कालाणी पहले कांग्रेस के साथ था, उसके बाद भारतीय रिपब्लिकन पार्टी के साथ और थोड़े समय के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में भी रहा।

जहां कालानी ने उल्हासनगर में अपने आतंक के बल पर लोगों को अपने पक्ष में किया, वहीं गवली ने आम जनता के बीच अपनी सीधी-सादी और संरक्षक की छवि प्रस्तुत की। जब दोनों डॉन हिरासत में होते हैं तो दोनों का कारोबार उनकी पत्नियां आशा गवली और ज्योति कालाणी संभालती हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+