पश्चिम बंगाल में नक्सलियों ने पुलिस अधिकारी को मुक्त किया (लीड-1)
पश्चिम मिदनापुर के संकरैल थाने पर हमला करके नक्सलियों ने पुलिस अधिकारी अतींद्रनाथ दत्ता को मंगलवार को अगवा कर लिया था।
इससे पहले पश्चिम मिदनापुर जिला अदालत ने गुरुवार को दिन में 14 जनजातीय महिलाओं को रिहा कर दिया। नक्सलियों की दत्ता की रिहाई के लिए यह भी एक शर्त थी। पुलिस ने इन महिलाओं को लालगढ़ क्षेत्र से नक्सलियों के साथ संबंध होने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
इससे पहले नक्सलियों के सरगना किशनजी ऊर्फ कोटेश्वर ने मीडिया के एक वर्ग से कहा था, "अब सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। सुरक्षा बलों को वापस चले जाना चाहिए। अगर वे गोलीबारी बंद नहीं करते तो मैं उस वादे पर कायम नहीं रह पाउंगा जो मैंने देश और दत्ता के परिवार से किया था।"
पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुरनातानी इलाके के निकट गुरुवार सुबह बड़ी संख्या में संयुक्त सुरक्षा बलों ने नक्सलियों पर गोलीबारी की।
उधर, अपहृत अधिकारी के पिता अशोक दत्ता ने सुरक्षा बलों के अभियान की जरूरत पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा, "मैं नहीं जानता कि यह अभियान क्यों शुरू किया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications