रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी मनसे : राज ठाकरे
ठाकरे ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "मैं संख्या नहीं गिनता। मेरे 12 या 13 विधायक हैं जो विधानसभा में लोगों की समस्याएं उठाएंगे।"
उन्होंने कहा, "कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) शानदार प्रदर्शन करने में असफल रही जबकि विपक्ष के रूप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-शिव सेना गठबंधन भी नाकाम रहा है।"
ठाकरे ने कहा, "गलत नीतियों के कारण दोनों असफल रहे। मेरे विधायक जनता से जुड़े मुद्दे उठाएंगे। भाजपा-शिव सेना ऐसा करने में असफल रही थी। पांच साल तक उन्होंने कुछ नहीं किया।"
महाराष्ट्र की राजनीति में किंग मेकर बनने की भूमिका से जुड़े एक सवाल पर उन्होंने कहा, "किंग मेकर नहीं बल्कि मनसे एक रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications