उग्रवादी संगठन ने मणिपुर में कांग्रेस पर लगाया 'प्रतिबंध'

कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (केसीपी) के महासचिव के. नोंगथंगसाना मेती ने अपने ई-मेल बयान में कहा, "कांग्रेस सरकार के दौरान राज्य में 2,000 से अधिक लोगों की जानें गई हैं। इसलिए हमने मणिपुर में कांग्रेस पर प्रतिबंध लगाने का निश्चय किया है। कांग्रेस के सदस्यों को इस्तीफा देने के लिए 48 घंटे का समय दिया गया है। इसका पालन नहीं करने वालों को 'मृत्युदंड' का सामना करना पड़ सकता है।"

केसीपी मणिपुर में प्रतिबंधित संगठन है और वह मेती समुदाय के लिए अलग राज्य की मांग करती है। 24 लाख की अबादी वाले मणिपुर की सीमा म्यांमार से मिलती है।

केसीपी के बयान में कहा गया, "मणिपुर से कांग्रेस को बाहर करने के लिए यह सही समय है।"

इस संबंध में कांग्रेस की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

उल्लेखनीय है कि मणिपुर में 20 उग्रवादी संगठन हैं जिनकी मांगेंअलग राज्य से लेकर स्वायत्तता तक की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+