बिहार में 21 अवैध पिस्तौलें बरामद
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बताया कि फुलमा गांव में अयोध्या प्रसाद नामक एक व्यक्ति गुरुवार को ये पिस्तौल किसी को बेचने के लिए ले जा रहा था। इसकी गुप्त सूचना पुलिस को मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने अयोध्या को धर दबोचा तथा उसके पास से 21 पिस्तौलें बरामद की।
उन्होंने बताया कि जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार व्यक्ति काफी दिनों से हथियारों की खरीद-बिक्री का काम कर रहा था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications